ददरी बांध क़े रेलिंग से टकराकर पिकअप सवार युवक घायल, रेफर

हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र क़े मेजा ददरी बांध पर सोमवार की सुबह पिकअप सवार युवक ददरी बांध क़े रेलिंग से टकराकर युवक का कान कट गया पिकअप पर सवार अन्य लोगो ने युवक को उपचार क़े लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार क़े बाद युवक को मंडलीय चिकित्सालय क़े लिए रेफर कर दिया है सोनभद्र क़े घोरावल थाना क्षेत्र क़े पुरना गांव निवासी 30 वर्षीय जीतेन्द्र गांव क़े ही अन्य लोगो क़े साथ पिकअप पर सवार होकर गड़बड़ा धाम दर्शन पूजन क़े लिए आ रहा था की जैसे ही मेजा ददरी बांध पर पहुँचे क़े भारी वाहनों को रोकने क़े लिए लगाए गए रेलिंग की चपेट में आकर युवक का कान कट गया पिकअप सवार अन्य लोगो ने घायल को उपचार क़े लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक विवेक खरे व फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा ने युवक का प्राथमिक उपचार करने क़े बाद युवक की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है इस संबंध में चिकित्सक विवेक खरे ने बताया की पिकअप पर बैठकर आ रहे युवक ददरी बांध क़े रेलिंग की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के लिए आया था की उपचार क़े बाद रेफर कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *