फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लावारिश अवस्था में सडक़ किनारे ३१५ बोर का तमंचा पड़े होने की सूचना पर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने अभिषेक पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी खिरिया मुकुंद की सूचना पर ३१५ बोर तमंचा उसके घर के सामने सडक़ पर पड़ा था। जिसे जिसे अपने कब्जे में ले लिया। दो लोग आपस में किसी से बात कर रहे थे। पुलिस ने जामा तलाशी ली पर उनके पास से कुछ नहीं मिला। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
सडक़ किनारे पड़ा मिला तमंचा
