अजरबैजान से रूस जा रही एक फ्लाइट कजाखस्तान में क्रैश हो गई है. कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय का कहना है कि हादसे में 42 लोगों के मरने की संभावना है. विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी जा रहा था.
पक्षियों के झुंड से टकराने से विमान को नुकसान पहुंचा था. इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे पर ये हादसा हुआ. हादसे का शिकार हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का है. कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. कजाखस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुर्घटना में छह लोग बच गए. अजरबैजान ने एयरलाइन का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना का कारण विमान और पक्षियों के झुंड के बीच टक्कर थी.
कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे। अब सूचना आ रही है कि दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक विमान जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील होता दिख रहा है. दुर्घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है.
एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट के बिलकुल करीब हुआ। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए कई चक्कर लगाए, लेकिन वह अचानक रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिखाई दीं। वहां राहत औ बचाव दल कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे। विमान के पिछले हिस्से में स्थित आपातकालीन निकास से कुछ लोगों को उतारते देखा गया। वीडियो में दिख रहा विमान पंजीकरण नंबर, 4K-AZ65, FlightRadar24 पर उपलब्ध डेटा से मेल खाता है।
ब्राजील में भी हुआ था हादसा
हाल ही में ब्राजील में एक विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वाले 10 लोग विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य थे. ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इस घटना में ज़मीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विमान एक घर की चिमनी से टकराया और फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराकर एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान से टकरा गया. जमीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पतालों में ले जाया गया. यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना का कारण क्या था.
