नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत एडीओ पंचायत ने कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया।
विकासखंड कार्यालय परिसर में सरकार द्वारा चलाई जा रही बृहद वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह तथा एडीओ आईएसपी सुखदेव सिंह ने कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में हर मनुष्य को ऊर्जा शक्ति पाने के लिए वृक्षों को लगाना बहुत आवश्यक हो गया है, क्योंकि जो ऑक्सीजन शहरों में सिलेंडर के माध्यम से मिलती है, वह ग्रामीण क्षेत्र में लगे वृक्षों से मिलती है। जिसके लिए हर व्यक्ति को ऑक्सीजन ऊर्जा लेना बहुत ही आवश्यक है। जिसके लिए हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह एक पेड़ मां के नाम तथा एक पेड़ अपने नाम का लगाकर धरातल को हराभरा बनाये। इस मौके पर एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, कनिष्ठ सहायक लिपिक राज भारती, बीटी रविंद्र सिंह, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एक पेड़ मां के नाम के तहत विकास खण्ड परिसर में हुआ वृक्षारोपण
