फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अभियान के तहत छावनी परिषद फतेहगढ़ में लगाये गये। छावनी परिषद फतेहगढ़ में सीओ सुधीर कुमार व इंस्पेक्टर नवाब इदरीश सिद्दीकी व सभासद सोनी कनौजिया की देखरेख में वृक्षारोपण हुआ। वन महोत्सव के तहत छावनी क्षेत्र में पौधे रोपे गये। प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए इस अभियान को गति दी गई। जिससे प्रकृति सुंदर हो और आम जन मानस का स्वास्थ्य स्वस्थ्य रहे। साथ ही जागरुक करते हुए पौधे लगाये गये और उनको संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छावनी परिषद फतेहगढ़ में वन महोत्सव के तहत रोपे गये पौधे
