मण्डल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनीत चौहान, संयोजक प्रधानाचार्य आशीष कुमार वर्मा तथा जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अतुल एंथोनी दास ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-14, 17 एवं 19 बालक वर्ग की आयोजित की गई। मंडलीय टीम में जय, शनि, हिमांशु, अश्वनी, अमन कुमार बाथम, अयान खान, शिवम अवस्थी, दिव्यांश, शिवम, प्रियांशु, मोहम्मद अहमद, अमन कुमार, जूनाइल आदि का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी और धनंजय पटेल ने निभाई। शिक्षक सर्वेश कुमार पाल और आशीष शाक्य के द्वारा लेखा विभाग का दायित्व निभाया गया। प्रतियोगिता संचालन में तुषार चौधरी, देवेंद्र कुमार, चौहान, अर्जुन प्रताप सिंह, केशव कुमार गंगवार आदि ने सहयोग किया। प्रतियोगिता का समापन जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अतुल एंथोनी दास ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *