यूपी स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए खिलाडिय़ों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के सचिव सुरेश उपाध्याय द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 8 से 10 अगस्त तक अंडर-23 पुरुष एवं महिला यूपी स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन एसएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट भालपुर आगरा में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद की टीम का चयन मंगलवार को स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया। ट्रायल का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनीन्द्र सक्सेना ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला कुश्ती टीम में दो बालिकों सहित तीन बालिकाओं का चयन किया गया। यह पहला अवसर पर जनपद से कुश्ती के खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद टीम के चयन पर कुश्ती एसोसिएशन के सचिव अरुण यादव, संयुक्त सचिव संजीव कटियार, एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला, बॉक्सिंंग कोच पूनम शर्मा, जिला प्रशिक्षक दुर्गा देवी, सुनील पाल, विनीत राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। जिला स्तर पर राज्य टीम हेतु खेलने के लिए 50 किलो भार वर्ग में नेहा पाल, 57 किलो भार वर्ग में आस्था वर्मा, 59 किलो भार वर्ग में निशा परिहार, पुरुष वर्ग 57 किलो भार वर्ग में करन कुशवाहा, 65 किलो भार वर्ग में पारस आदि खिलाडिय़ों का चयन किया गया। कुश्ती टीम की कोच काजल साहू को बनाया गया। सभी खिलाड़ी 8 अगस्त से 10 अगस्त तक होने वाली यूपी स्टेट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *