खिलाडिय़ों को टै्रक सूट किये गये वितरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 19वीं नेशनल डिस्ट्रिक जूनियर प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात में 16 से 18 फरवरी तक सम्पन्न होगी। जिसमें जनपद में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। नेशनल खेलने वाली टीम फर्रुखाबाद से रवाना होगी। जिसके तहत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेेश गुप्ता ने खिलाडिय़ों को किटे वितरित की। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम में स्पोट्र्स फाउंडेशन से सभी अंडर-14 व अंडर 16 के खिलाडिय़ों तथा टीम मैनेजर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किटे वितरित की गई। मुख्य अतिथि रुपेश गुप्ता ने खिलाडिय़ों का उत्सावर्धन किया। विशिष्ट अतिथि सभासद रानू शुक्ला ने टै्रक सूट वितरित किये। इस मौके पर टीम मैनेजर जितेन्द्र कुमार, लवी राठौर मौजूद रहे। साथ ही टीम का कप्तान वर्धान राठौर को बनाया गया। इस मौके पर अमित कुमार, योगेश शुक्ला, अजय प्रताप, जय प्रकाश सिंह, अर्जुन, मोनिका राठौर, महेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

