उन्नाव, समृद्धि न्यूज। शहर में प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के जीवन के साथ हो रही खिलवाड़ को लेकर हिमांशु गुप्ता, (आई.ए.एस.) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी सदर डा० नरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी नर्सिंग होम उन्नाव।अविनाश चौधरी तहसीलदार सदर अनूप सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा आज श्री P3 हॉस्पिटल आदर्श नगर उन्नाव का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय / नर्सिंग होम में निम्न कमियां पायी गई ।
जिसमें
- निरीक्षण के समय चिकित्सालय का रजिस्ट्रेशन नही था।
- चिकित्सालय में कोई एम०बी०बी०एस० चिकित्सक मौजूद नहीं था।
- निरीक्षण के समय दो मरीज़ मानसी पत्नी रिषभ मिश्रा तथा पुष्पा पत्नी जनार्दन भर्ती पायी गयीं। जिन्हें हास्पिटल संचालक द्वारा अन्यत्र हास्पिटल भेजा गया।
- चिकित्सालय द्वारा फायर एन०ओ०सी० प्रस्तुत नही की गयी। संचालक / प्रबन्धक द्वारा चिकित्सालय पंजीकरण, पॉल्यूशन एवं बायोमेडिकल वेस्ट से सम्बन्धित कोई भी सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किये गये।
तस्तपश्चात् हॉस्पिटल की सीलिंग की कार्यवाही अग्रत्तर की गयी है।
