
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बालिकाओं एवं महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक चन्दे्रश ने मिशन शक्ति-४ के तहत जागरुकता की शपथ दिलायी। नगर प्रचारक चन्द्रेश ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को बालिकायें जाने। विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने और बाल विवाह पर प्रतिबंध की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बाल विवाह होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी भी छात्रा या युवती को कोई मनचला व अराजकतत्व परेशान करता हो वह तुरन्त टोल फ्री नम्बर का सहारा ले। कुछ ही मिनट में पुलिस पहुंचकर ऐसे अराजकतत्व के खिलाफ कार्यवाही करेंगी। विद्यालय में बाल विवाह रोकने की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला, सहायक अध्यापक योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कामिनी, कमलेश राजपूत, विद्या, आशा, उमा, मोहिनी, सत्यवती आदि मौजूद रही।
