पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर झारखण्ड के पूर्व सीएम को दी श्रद्धांजलि

समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने को लेकर खासतौर से प्रतिबद्ध थे। शिबू का आज सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। पीएम अस्पताल गए और शिबू के पार्थिव शरीर को नमन किया और फिर उनके बेटे तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी संवेदना भी प्रकट की।

Image

पीएम मोदी ने अस्पताल जाकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि भी दी।

Image

लालू यादव और नीतीश कुमार ने भी शोक प्रकट किया

झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है।

वयोवृद्ध राजनेता शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया। राजनीतिक जगत में शून्य पैदा होने और अपूरणीय क्षति की बात कहते हुए ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जैसे लोगों ने भी शोक प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *