सहारनपुर के मंच से गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में जमकर भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है मैं देश को झुकने नहीं दूंगा।
शनिवार को सहारनपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी शंखनाद किया। पश्चिमी यूपी पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने राम-राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। हमारा ये स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं, लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि विपक्षी गठबंधन के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है। पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए 2014 के वो दिन, उस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद कीजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है। पीएम ने कहा, ‘कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है. कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं. कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती.’उन्होंने कहा कि अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं. मैं देश का पहला ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम की जा सकें और एनडीए की सीटें 400 से कम की जा सकें.विपक्ष जीत के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा है। विपक्ष में सभी इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं जिससे बीजेपी और एनडीए की सीटें कम कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अपने सिद्धांतों और संकल्पों को हमेशा राजनीतिक स्वार्थ से छोड़कर ऊपर रखा है। गरीब कल्याण हमारे लिए एक चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन रहा है। विपक्ष कमिशन के लिए काम करता है और बीजेपी मिशन के लिए काम करती है। भाजपा ने गरीब का पक्का घर दिया, गरीब को शौचालय दिया, गरीब के जीवन से अंधेरा दूर किया उसे मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। यह बीजेपी है जिसने गरीबों को मुफ्त राशन दिया और आने वाले 5 साल भी मुफ्त राशन की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *