विक्रांत मैसी अभिनीत ‘द साबरमती रिपोर्ट’ हाल ही में संसद सभागार में प्रदर्शित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता विक्रांत मैसी भी मौजूद थे। फिल्म की स्क्रीनिंग शाम 4 बजे संसद परिसर की लाइब्रेरी में हुई। पीएम मोदी के अलावा, अभिनेत्री रिद्धि डोगरा, निर्माता एकता कपूर, निर्देशक धीरज सरना और फिल्म की टीम के अन्य सदस्य भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे और फिल्म देखी। संसद में फिल्म की स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकार भी उनके साथ शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ फिल्म देखने के बाद एक्टर विक्रांत मैसी ने भावुक करने वाला बयान दिया है। विक्रांत ने कहा कि ये उनके करियर का हाईएस्ट प्वाइंट है।
पीएम मोदी ने की टीम की तारीफ
पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर फिल्म की स्क्रीनिंग की झलकियां साझा कीं। कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, ”द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।’ वहीं, पीएम मोदी के साथ बैठकर फिल्म देखने पर विक्रांत मैसी ने भी खुशी जाहिर की।
क्या बोले विक्रांत मैसी?
प्रधानमंत्री मोदी व पूरे मंत्रिमंडल के साथ अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा- “प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी मंत्रियों के साथ फिल्म देखना एक अलग अनुभव था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा क्योंकि अभी एक अलग सी घबराहट या कहे कि खुशी है कि मुझे इन सबके साथ यह फिल्म देखने का मौका मिला। मैं देशवासियों से कहूंगा कि प्लीज सिनेमाघरों में जाए इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें। मेरे लिए ये मेरे करियर का हाईएस्ट प्वाइंट है कि मुझे प्रधानमंत्री के साथ फिल्म देखने का मौका मिला।”
#WATCH | Delhi: After watching his film 'The Sabarmati Report' with Prime Minister Narendra Modi, actor Vikrant Massey says, "I watched the film with Prime Minister and all cabinet ministers and many MPs. It was a special experience. I will still not be able to express it in… pic.twitter.com/htzbo6ayaJ
— ANI (@ANI) December 2, 2024
जितेंद्र ने भी पीएम मोदी के साथ देखी फिल्म
अभिनेता जितेंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी व मंत्रिमंडल के साथ फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के बाद कहा, “प्रधानमंत्री के साथ फिल्म देखते हुए मैंने यही कहा कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल बिताए लेकिन अपनी बेटी की वजह से पहली बार कोई फिल्म प्रधानमंत्री के साथ देख रहा हूं, उन्होंने भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली फिल्म है जो वे देख रहे हैं।” वहीं, अभिनेत्री राशि खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी व पूरे मंत्रिमंडल के साथ अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने पर कहा, “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तो कभी उम्मीद नहीं की थी कि प्रधानमंत्री मोदी फिल्म की इतनी सराहना करेंगे। आज उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर फिल्म देखी। उन्होंने हमें बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली फिल्म है जो उन्होंने देखी है। यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल है। मुझे उम्मीद है कि आपको भी यह उतनी ही अच्छी लगेगी जितनी प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों को लगी।”
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi leaves from Balyogi Auditorium in Parliament after watching the film 'The Sabarmati Report'. pic.twitter.com/oAxQq4FK3G
— ANI (@ANI) December 2, 2024
कंगना रनौत ने भी देखी फिल्म
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, आप सभी को इसे अपने परिवार के साथ देखना चाहिए। कांग्रेस सरकार में कैसे सच छुपाया गया, कैसे लोगों की जान गई, कैसे उन चिताओं की आग पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गईं। यह सब देखकर दुख होता है। आज अच्छा लगता है कि कलाकारों को इतनी आजादी है कि वे जो चाहें फिल्म बना सकते हैं।”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पर कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, आप सभी को इसे अपने परिवार के साथ देखना चाहिए। कांग्रेस सरकार में कैसे सच छुपाया गया, कैसे लोगों की जान गई, कैसे उन चिताओं की आग पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गईं। यह सब देखकर दुख… pic.twitter.com/pW7JsKii15
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2024
राशि खन्ना ने कही यह बात
राशि खन्ना ने भी विक्रांत मैसी की बात दोहराते हुए इसे एक अवास्तविक एहसास और उनके करियर का उच्च बिंदु बताया। उन्होंने कहा, ‘हमने यह फिल्म कई बार देखी है, लेकिन आज का दिन बहुत खास था, क्योंकि हमें इसे प्रधानमंत्री के साथ देखने का मौका मिला… यह एक अवास्तविक एहसास है। यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। फिल्म को कई राज्यों में कर-मुक्त कर दिया गया है और अन्य राज्य भी इसे कर-मुक्त करने की राह पर हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे बड़ी संख्या में देखेंगे।’
