डा0 अम्बर के जन्मदिन पर काव्यपाठ का हुआ आयोजन

 विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने राष्ट्रीय कवि डा0 अम्बर को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समर्पण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि डॉ0 शिवओम अम्बर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विराट काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
रविवार को मोहल्ला नुनहाई स्थित हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मानस मर्मज्ञ डॉ0 राम बाबू पाठक, राष्ट्रीय डॉ0 शिवओम अम्बर, डॉ0 संतोष पाण्डेय, राम अवतार शर्मा, राम मोहन शुक्ल, राष्ट्र सेवक रोहित दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कर रहे मानस मर्मज्ञ डॉ0 राम बाबू पाठक ने कहा कि शिवओम का जीवन संघर्ष से भरा रहा है, वह मेरे श्रेष्ठ विद्यार्थियों में से एक है, शिवओम अम्बर दृढ़ संकल्पी विनम्र व्यक्तित्व के धनी है, उनकी कविता से पूरे जनपद को पहचान मिली है। वह राष्ट्रीय चेतना के शिखर पुरुषों में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों को करने वालों का सम्मान करते है तो ये हमारे लिए गौरव का विषय है। मनुष्य को जीवन भर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए कि वह महापुरुषों के व्यक्तित्व कृतित्व से प्रभावित होकर अपने जीवन को बदल सकता है, वाणी से बड़ा कोई प्रसाद नहीं होता। डॉ0 संतोष पाण्डेय ने अम्बर के जीवन से जुड़े संस्मरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि स्वागत है शत-शत वार समर्पण की पावन अभिलाषा का है अंबर का अभिनन्दन अभिनन्दन हिंदी भाषा का। डॉ0 शिवओम अम्बर ने अभिनन्दन करने वाली संस्थाओं और शहर के प्रबुद्ध जनों का आभार प्रकट किया। कई संस्थाओं के अध्यक्षों व संरक्षकों ने डा0 शिवओम अम्बर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर केशव भान साध, सुधांशु दत्त द्विवेदी, संजय गर्ग, रमेश चंद्र त्रिपाठी, ब्रजकिशोर सिंह, सुबोध शुक्ला, अमन अवस्थी, मुनीश मिश्रा, श्वेता दुबे, प्रीति तिवारी, अविनाश सारस्वत, निमिष टंडन, प्रमोद दीक्षित, अनिल प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, अमित सक्सेना, कुलभूषण श्रीवास्तव, राम शंकर अवस्थी, प्रभात अवस्थी, डा0 सर्वेश श्रीवास्तव, प्रियांशु पाण्डेय, विशाल श्रीवास्तव, स्मृति अग्निहोत्री, विपिन अवस्थी, राम शंकर अवस्थी, उमाशंकर वर्मा, साहिल, उत्कर्ष अग्निहोत्री, महेश पाल सिंह उपकारी, अरविंद दीक्षित, नीरज शर्मा, अमित त्रिवेदी, प्रखर दीक्षित, स्वदेश दुबे, विमलेश मिश्रा, श्रीकांत पाण्डेय, उपकर मणि, वैभव सोमवंशी, सुनील तिवारी, कौशलेंद्र यादव बेवाक, अंकित गुप्ता, दिलीप कश्यप, संजीव वर्मा राजू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *