ग्राम समाज की भूमि पर पुलिस पर दबंगों को कब्जा कराने का आरोप

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लेकर उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम समाज की भूमि पर शमशाबाद पुलिस द्वारा दबंगों को कब्जा करा देने का पीडि़त ने आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद तहसील कायमगंज के ग्राम नैगवा निवासी शिकायतकर्ता श्यामादेवी पत्नी हरिनंदन सिंह, ब्रजपाल पुत्र रामसिंह ने कायमगंज उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया की ग्राम पंचायत की भूमि गाटा संख्या 334 रकवा 0.130 हे0 कृषि भूमि नवीनपरती में दर्ज है। जिस पर ग्राम प्रधान ने बाउंड्री उठाकर चारों तरफ से घेरकर कब्जे में सुरक्षित रखने को उद्देश्य से ले ली। उक्त भूमि पर 11 जुलाई को गांव के दबंग व्यक्ति राजीव कुमार पुत्र शंभू दयाल, सुमित कुमार पुत्र राजीव कुमार, किताबश्री पत्नी शंभू दयाल, रीना देवी पत्नी राजीव कुमार ने प्रधान की सह पर एवं पुलिस बल के सहयोग से कब्जा कर लिया है। ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने चारपाई त्रिपाल आदि डालकर कब्जा जमा लिया और उसमें निर्माण करने की फिराक में हैं। जब उन्हे रोकना चाहां तो झगड़ा आदि मारपीट पर अमादा हो गए। जब शिकायतकर्ता थाना शमशाबाद शिकायत करने गए तो शिकायतकर्ता व उनके पुत्र लवकुमार को थानाध्यक्ष ने थाने में बंद कर दिया और पुलिस ने ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंग व्यक्तियों कब्जा कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने दबंगों से जमीन को कब्जा मुक्त व बाउंड्री तुड़वाने व कार्यवाही किये जाने की मांग की। जबकि इससे पूर्व शिकायत के आधार पर जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राहुल मिश्रा द्वारा शिकायतकर्ता ब्रजपाल पुत्र राम सिंह की शिकायत की जांच कर उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की। जिसमें दर्शाया कि उक्त ग्राम समाज की भूमि पर कई बार विवाद हो चुका है। जिसको लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में ही ग्राम प्रधान को उक्त भूमि पर बाउंड्री बनाकर भूमि को सुरक्षित कर दिया गया था। वर्तमान समय में किसी प्रकार का कोई भूमि पर कब्जा नहीं है। मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया गया है। यह रिपोर्ट कायमगंज नायब तहसीलदार ने ९ जुलाई को अपनी रिपोर्ट एसडीएम समस्त प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *