पुलिस व अबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ी शराब, लहन किया नष्ट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को आबकारी व पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामार कार्यवाही कर १५ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। वहीं भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट किया। इस दौरान पुलिस ने दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी व पुलिस ने महरूपुर राबी और ऊगरापुर गांवों में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। आबकारी निरीक्षक रीतू वर्मा और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कमालगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर राबी गांव में अचानक दबिश दी। पुलिस के अचानक पहुंचने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग भागने लगे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। जमीन में दबाकर रखे गए लहन को बरामद कर नष्ट किया गया। मौके से महरूपुर राबी निवासी अवनेश कुमार को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ऊगरापुर में भी दविशी दी गयी। इस दौरानए गांव के निवासी सलाउद्दीन को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाया गया। जहां पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं देर शाम दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *