पानी में छलांग लगाने वाले शराबी को पुलिस व ग्रामीण ने बचाया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक शराबी की जान पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आखिरकार बच गई। मदनपुर निवासी राधेश्याम जो अपने रिश्तेदारों को शमशाबाद बिरिया डांडा तक छोडऩे गया था। वापस लौटते समय उसने अत्यधिक शराब पी ली। नशे में धुत राधेश्याम नाव में बैठकर पुलिस और आसपास के लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगा। पुलिस द्वारा मना करने पर उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद राधेश्याम को पानी से बाहर निकाला। पुलिस की समयानुकूल कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताते चलें कि यदि पुलिस और ग्रामीण तत्परता न दिखाते, तो शायद ग्रामीण को बचा पाना मुश्किल होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *