25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित दबोचा

 महिला से लूट गयी चेन की बिक्री से प्राप्त 10220/- रुपये भी बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/2025 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस धारा 3/25 आम्र्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 25000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गोविन्द पुत्र सुरेश यादव निवासीग्राम पिपरगांव कोतवाली मोहम्मदाबाद को वादिनी से लूटी गयी चेन की बिक्री से प्राप्त 10220/- रूपये व 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक १५ अगस्त को वादिया माउन्ट लिटेरा स्कूल के मोड़ पर कोतवाली मोहम्मदाबाद से अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी से तमंचा के बल पर गले में पड़ी सोने की चेन को लूट ले जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली मोहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 256/२०25 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण इन्द्रजीत उर्फ मनीष पुत्र मुन्नु उर्फ दशरथ व गोविन्द पुत्र सुरेश यादव निवासीगण ग्राम पिपरगांव कोतवाली मोहम्मदाबाद का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त गोविन्द उपरोक्त पर 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया। दिनांक 17.09.2025 को अभियुक्त गोविन्द उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से वादिनी से लूटी गयी चेन की ब्रिकी से प्राप्त 10220/-रूपयों की बरामदगी की गयी तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद कर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *