अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा, पांच बाइकें बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल 05 बाइके बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने पुलिस लाइन में वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह, उपनिरीक्षक मोहित मिश्रा, एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार, सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी ने मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को नगला बाग जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अरविन्द कुमार पुत्र आशाराम निवासी खरसैला थाना जशरथपुर एटा बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कुल पांच बाइकें बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *