गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैंगेस्टर के मुकदमे में वांचित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अभियुक्त सर्वोत्तम पुत्र शिवसिंह निवासी डुडियापुर थाना नवाबगंज को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मु0अ0सं0 ४५७/२०२३ धारा ३(१) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने बताया कि उसके गैंग का लीडर सचिन ठाकुर उर्फ आशीष प्रताप सिंह पुत्र ग्रीश सिंह निवासी चिलसरा थाना शमशाबाद, हाल पता सेंट्रल जेल चौराहा नरायनपुर थाना कादरीगेट, जबकि गैंग सदस्य लालमन पुत्र हरिराम निवासी टकुरियन नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, गोविन्द पुत्र राम खिलावन निवासी गढ़ैवा मन्धना थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर, प्रदीप पुत्र भूमिराज यादव निवासी कैलथा थाना अलीगंज जनपद एटा, अजय कुमार पुत्र जय सिंह निवासी टकुरियन नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, राजीव पुत्र हरिराम निवासी टकुरियन नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद के नाम शामिल हैं। यह लोग अवैध रुप से खनन की चोरी आदि अपराध पैसे कमाने के लिए करते हैं। अभियुक्त पर इस मुकदमे के अतिरिक्त अन्य दो मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *