
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अधेड़ को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 354 भा0द0सं0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त नरेशचंद्र पाल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बीते दिन पीडि़ता ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री जो छत पर कपड़े सुखाने गयी थी, तभी उसके साथ अभियुक्त नरेशचंद्र पाल पुत्र स्व0 लालाराम पाल निवासी मोहल्ला सिविल लाइन मछलीटोला द्वारा छेड़छाड़ की गयी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को उसे महिला उप निरीक्षक रक्षा सिंह व हेड कांस्टेबिल इसरार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
