पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ अभियुक्त को दबोचा

 भारी मात्रा में बने, अधबने अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज व थाना कमालंगज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को ग्राम नारायणपुर गढिय़ा गंगाइच थाना कमालगंज से अभियुक्त राकेश बाबू उर्फ मुन्नु को अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह ने किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 14.09.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नारायणपुर गढिय़ा गंगाइच से अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा 12 बोर व 05 अदद तमंचा 315 बोर (चालू हालत में) 02 अदद तमंचा 12 बोर, 06 अदद तमंचा 315 बोर (बिना चालू हालत में) 08 कारतूस जिन्दा 315 बोर, 08 खोखा कारतूस 315 बोर, 05 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 खोखा कारतूस 12 बोर, 02 अदद लोहे की आरी 1 ब्लेड सहित/एक बिना ब्लेड के, 01 अदद पंखी, 01 अदद छोटा लोहे का सभ्भल, 04 अदद लोहे की नाल, 01 अदद लोहे की स्टेरिंग राड, 01 अदद लकड़ी व लोहा कसने वाली मशीन, 01 अदद हथोड़ी, 02 अदद लोहे की रेंती, 01 अदद लोहे की पत्ती, 01 अदद लोहे की राड 3इंच, 03 अदद लोहे की आरी की पत्ती, 01 अदद लकड़ी काटने की छोटी आरी, 01 अदद छोटी रेंती, 01 अदद रेगमाल का बड़ा पत्ता व 04 रेगमाल के छोटे पत्ता, 04 अदद लोहे की छैनी, 01 लोहे की पत्ती एल आकार की व 01 लोहे की पत्ती जेड आकार की, 02 अदद लोहे की छोटी नाले, 01 अदद प्लास, 01 अदद पेंचकस, 01 छोटी स्प्रींग, 01 लकड़ी की चाप, 01 लकड़ी का गुटटा लम्बा, 05 लकड़ी के गुट्टे छोटे, 01 अदद लोहे की ट्रेगर हेमर की पतली राड, अदजला कोयला व खड़ा कोयला, एक 200एमएल की बोतल में लोहे मे डालने वाला तेल बरामद हुआ था तथा जिसके सम्बन्ध में थाना कमालगंज पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 289/25 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *