मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार भाटी, व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 चमन सिंह के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम वीरपाल पुत्र छदामी उर्फ गयादीन, अरविन्द पुत्र सूरजपाल निवासीगण ग्राम निसाई, संजय राजपूत पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम लुकुटपुरा, अवनीश उर्फ तांत्रिक पुत्र अमर सिंह निवासी लगुनावारी, दीपू उर्फ दीपक कुमार पुत्र मुन्नालाल, अर्जुन पुत्र लालाराम निवासीगण गिहार बस्ती तकीपुर, नर सिंह पुत्र रामसरन निवासी राजीव नगर, मुन्ना पुत्र विजयपाल निवासी दहेलिया खिमसेपुर मोहम्मदाबाद बताया। पुलिस ने आठों आरोपियों को जेल भेज दिया।

