शिकागो सेक्स रैकेट के बाद पुलिस को मिली दूसरी बड़ी सफलता

युवती सहित चार गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
चिकित्सक के मकान के अंदर चल रहा था अड्डा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिकागो पिज्जा सेक्स रैकेट के बाद चिकित्सक के मकान के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान नगदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस की अब तक की देह व्यापार के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है।
क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने सूचना के आधार पर एक टीम गठित की। जिसमें कोतवाली फतेहगढ़ प्र0नि0 हरिश्याम सिंह, उ0नि0 मो0 सरताज, का0 सुनील खोंखर, का0 परमवीर सिंह, का0 सद्दाम हुसैन, का0 प्रहलाद, म0हे0का0 ऊषा देवी को शामिल किया। इसका नेतृत्व खुद क्षेत्राधिकारी ने अपने हाथों में लिया। मोहल्ला नगलादीना गुजराती वाली गली भोलेपुर में एक चिकित्सक के मकान के एक हिस्से में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र स्व0 रामकुमार जाटव निवासी भूसामण्डी, उमंग गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता पुत्र अमित कुमार गुप्ता निवासी राजेपुर, संदीप कुमार चतुर्वेदी पुत्र रामगोपाल चतुर्वेदी निवासी ग्राम कंदरापुर थाना कमालगंज व युवती निवासी ग्राम अमानाबाद थाना कमालगंज बताया। मौके से देह व्यापार से सम्बन्धित साम्रगी बरामद हुई। अभियुक्तगण की जामा तलाशी से 9200 रूपये व 02 अदद मोबाइल व 01 अदद मो0सा0 नं0 यूपी 76 आर4428 होन्डा ड्रीम बरामद हुई। अभियुक्तगण उपरोक्त उक्त घर में युवक व युवतियो को वेश्यावृत्ति के लिये उत्प्रेरित कर धनपोर्जन करता था तथा आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपियों पर धारा 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि0 1956 पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिस जगह यह अड्डा चल रहा था, वह जगह किराये पर ले रखी है। इसका मुख्य सरगना कौन है, जांच चल रही है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।

देह व्यापार कराने वाली महिला के भाई की हो चुकी है हत्या
फर्रुखाबाद।
देह व्यापार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले ऐसे आये, लेकिन शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट देह व्यापार के संचालित अड्डे का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस के लिए यह देह व्यापार के मामले में दूसरी कार्यवाही है। बीते माह कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी कर्नलगंज के चंद कदमों की दूरी पर लम्बे समय से देह व्यापार के चल रहे अड्डे की दूर दूर तक चर्चा थी। युवती के साथ रात गुजारने आये युवक ने ही देह व्यापार के संचालिका पर जानलेवा हमला किया। जब उसका भाई बचाने आया तो उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था और फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी देह व्यापार का अड्डा चलाने वालों में पुलिस का भय दिखायी नहीं दे रहा है।
दलाल मुकेश युवती को 500 से लेकर 1000 रुपये देता था
फर्रुखाबाद।
जिले भर में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का ध्ंाधा हो रहा है। इस गैर कानूनी धंधे में कुछ युवतियां मजबूरी में तो कुछ अधिक पैसा कमाने के लालच में कर रही है। नगला दीना गुजराती वाली गली में एक मकान से पकड़ी गयी युवती ने बताया कि वह बहुत गरीब है उसका पति शराबी है। घर चलाने के लिए मजबूर होकर मुझे यह करना पड़ रहा है। मुझे भूसा मण्डी निवासी मुकेश इस काम में लाया। पहले वह भूसा मण्डी वाले अड्डे पर लाता था। कुछ दिनों से वह गुजराती वाली गली में मुझे लाने लगा। इस काम में 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक मिल जाते है। कभी-कभी तो 200 रुपये में ही काम चलाना पड़ता है। मैं यह सब करना नहीं चाहती, लेकिन परिवार को चलाने के लिए मजबूरी में कर रही हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *