पुलिस ने चार चोर किये गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद, एसपी ने किया खुलासा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माखी थाना क्षेत्र पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लाख रुपये से अधिक का चोरी के जेवरात बरामद किया है ।
जिस पर पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने माखी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना माखी में दर्ज मुकदमों से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शांति बाबू (23, निवासी पिडना, बेहटा मुजावर), निखिल मौर्या (19, निवासी जखैला, आसीवन), कुलदीप राठौर (23, निवासी पिडना, बेहटा मुजावर) और पुनीत मौर्या (25, निवासी पमेधिया, आसीवन) के रूप में हुई है। जिन्हें गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास, ग्राम चौधरीखेड़ा से चोरी के माल के साथ पकड़ा गया।
पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार चोरों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।

बरामद सामान में निखिल मौर्या से हाथ फूल, बिछिया, पायल और अंगूठी मिली। शांति बाबू के कब्जे से झुमकी, अंगूठी, रेडमी मोबाइल फोन, बाल चोटी, पायल और बिछिया बरामद हुईं। कुलदीप राठौर से हाफ पेटी, मांग टीका, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी और पायल मिलीं। पुनीत मौर्या के पास से बिछिया, पायल, बच्चों की पायल, पाजेब, बेसर, हार, मंगलसूत्र, चेन, चूड़ियां और अन्य आभूषण बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान चारों अभियुक्तों ने थाना बेहटा मुजावर और थाना कोतवाली सदर में हुई चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त पुनीत मौर्या के पास से थाना आसीवन में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिसका आज पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया है। जिसके बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *