फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना शमशाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 05/2023 धारा 409, 120बी आई.पी.सी. से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र श्री महेंद्र पाल सिंह राजपूत निवासी ग्राम सिरसा बदन थाना मारहरा जनपद एटा, वर्तमान निवासी मोहल्ला अमीन खां थाना मऊदरवाजा हाल तैनाती अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि ग्राम प्रधानों द्वारा दिनांक 05.01.2023 को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू, कासिमपुर तराई, समैचीपुर चितार, गुटैटी दक्षिण ब्लाक शमशाबाद में विकास कार्य हेतु आये कुल 16,27,343/-रुपये के गवन के संबंध में सचिव कपिल देव त्रिपाठी के विरुद्ध शिकायत की गयी थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वादी मुकदमा एडीओ पंचायत ब्लाक शमशाबाद में आफक हुसैन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
