बीते दिन दोस्ट की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था
हायर सेंटर सैफई में चल रहा है घायल का उपचार
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी थी। पुलिस ने घटना संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 315 बोर का तमंचा बरामदज कर लिया है। युवक का हायर सेंटर सैफई में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी सोनू कोरी उम्र 23 वर्षीय पुत्र रिषीपाल कोरी जौहरी मेडीकल गंगा दरवाजा पर नौकरी करता है। वही बीती रात्रि अभियान्श पुत्र संजय ठाकुर निवासी कूँचा गंगा दरवाजा के जन्म दिन पर लगभग 9 बजे गया था। रात्रि 10 बजे केक काटने के बाद जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। सोनू खाना खाकर ऊपर छत से नीचे आया और अपने घर जाने के लिए निकल। जैसे ही वह चन्द कदम चला, तभी सोनू के सदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर संजय के परिजन सहित साथी घायल अवस्था में मोटर साइकिलों से सोनू को सीएचसी लेकर पहुॅचे। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर सोनू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को उठाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में संलिप्तता के चलते पुलिस ने आशू पुत्र अवध बिहारी उर्फ पिन्टू कोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास से तमंचा को बरामद किया है।
