पुलिस ने तमंचा तस्कर को दबोचा, भेजा जेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा कारतूस सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मऊदरवाजा थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार कंचन, उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर काशीराम कालोनी स्थित शनिदेव मंदिर के पास सेे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सागर गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अवैध तमंचा कारतूस बेंचनीे की फेरी करता है और वह मंगलवार को भी तमंचा बेंचने निकला था और ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *