थाने से फरार युवक को गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को हवालात से फरार हुए चोर को पुलिस ने गुरगांव देवी मंदिर रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किये गये जेवरात व मोबाइल तथा साइकिल बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगायी गई थी। आरोपी पर 8 मामले दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
बीते दिनों मऊदरवाजा थाने के सिपाही चोरी के आरोपी सुदीप सैनी पुत्र लालाराम को पकड़कर लाये थे। मुंशी सौरभ सिंह ने बुधवार को आरोपी सुदीप से थाने का पोछा लगाने को कहा, तो वह मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी के हवालात से भागने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आलाधिकारियों ने लापरवाही के मामले में मुंशी सौरभ को निलंबित कर दिया था। सीओ ने थाने पहुंचकर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। शातिर आरोपी सुदीप के भाई से पुलिस ने पूछताछ की। दरोगा दिलीप कुमार ने हवालात से भागने का मुकदमा भी सुदीप पर दर्ज कराया। गुरुवार को मऊदरवाजा थाने के क्राइम इस्पेक्टर रमेश कुमार व उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने अपने हमराहों के साथ सुबह ९:४५ पर गुरगांव देवी मंदिर से रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडर पास सुदीप पुत्र लाला राम निवासी मोहल्ला हाता इस्लाम खां भीकमपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी की किये गये जेवरात व मोबाइल तथा साइकिल बरामद हुई। जिसे थाने में बंद कर दिया गया था। जो सुबह 6:30 बजे शौच का बहाना बनाकर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे लगायी गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर अलग-अलग थाने में 8 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *