चेयरमैन के निजी कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो अन्य लोगों का भी पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। 17 जनवरी को नगर पंचायत नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव अपने कार्यालय के कक्ष में कुछ कार्य कर रहे थे। उनकी गाड़ी कार्यालय परिसर में खड़ी थी। चेयरमैन के निजी कार चालक मोहल्ला दीनदयाल नगर निवासी इरफान सिद्दीकी ने अधिशासी अधिकारी के कार चालक से गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी में लातें मारकर तोडफ़ोड़ कर दी थी। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार्यालय के अंदर बैठे अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में देख ली। अधिशासी अधिकारी ने तोडफ़ोड़ करने वाले चेयरमैन के खास कहे जाने वाले उनके निजी कार चालक इरफान सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। चेयरमैन की शरण में होने के कारण इरफान सिद्दीकी को पुलिस 5 माह तक गिरफ्तार नहीं कर पाई, लेकिन सोमवार को पुलिस ने इरफान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं घरेलू झगड़े में गांव करनपुर निवासी दो भाई दीपक कुमार व शैलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *