फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 153/2025 धारा-87/64 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र कल्लू उर्फ अवधेश मिश्रा निवासी चौसार थाना अरवल जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़ता द्वारा थाना कमालगंज पर लिखित तहरीर दी गयी की अभियुक्तगण द्वारा पीडि़ता की नातिन का अपहरण कर लिया गया है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2025 धारा 87 बीएनएस बनाम रवि पुत्र करूणा शंकर आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त की पीडि़ता बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस के आधार पर धारा 64 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र कल्लू उर्फ अवधेश मिश्रा निवासी चौसार थाना अरवल जनपद हरदोई का नाम प्रकाश मे आया। जिसे थाना कमालगंज द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
