
कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मुकदमे में वांछित चल रहे नगर पालिका के लिपिक की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने थाने का घेराव का जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस के आगे एक नहीं चली। पुलिस ने कर्मचारी का चालान कर जेल भेज दिया।
फर्रुखाबादनगर पालिका कार्यालय लिपिक शिवराम वर्मा के विरुद्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य राठौर उर्फ एके ने 3 अपै्ल 2019 को लिपिक व उनकी पत्नी हेमलता के अलावा गीता पत्नी यशवीर सिंह, कंचन वर्मा पत्नी जयवीर, बाबूराम पुत्री बबिता राजपूत के विरुद्ध धारा 467 ,468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अभियुक्तों पर उनके परिवार के नत्थूलाल पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जसीट दाखिल न्यायालय में कर दी। लिपिक शिवराम वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय से वर्ष 2022 तक का स्टे प्राप्त कर लिया था। समयावधि निकलने पर स्टे खारिज कर दिया गया। अदालत में हाजिर न होने पर न्यायालय ने लिपिक के विरुद्ध वारंट किया। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह देख नगर पालिका कर्मचारी व सभासद आदि ने पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध शुरु कर दिया और थाने पहुंचकर घेराव कर छोडऩे का दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और चालान कर जेल भेज दिया।
