फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सट्टे की खाईवाड़ी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में युवक के पास से १३२० रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक किरन पाल नागर ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर एमआईसी तिराहा स्थित एक दुकान के पास सट्टे की खाईवाड़ी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विजय पुत्र राधेश्याम निवासी ग्वालटोली बताया। जामा तलाशी में युवक के पास से १३२० रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार युवक पर पहले से ही सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी युवक पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
सट्टे की खाईवाड़ी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
