दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

बारी-बारी से किया बालिका के साथ दुष्कर्म, हत्या कर अरहर की घनी बाड में छिपा दिया था शव
फर्रुखाबाद/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। घर से लापता हुई बालिका का अधर््ानग्न अवस्था में क्षतविक्षत शव मुर्गी फार्म के पीछे खेतों में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर बाल अपचारी सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने २४ घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शाहिद पुत्र इकरार हुसैन व गांव का एक बाल अपचारी के विरुद्ध धारा ३७६डी, ३०२,२०१ व धारा ५ व ६ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। दर्ज कराये मुकदमे में मृतका के चाचा ने दर्शाया था कि १२ सितम्बर को सुबह ९ बजे उनकी भतीजी घर से बाहर खेलती हुई गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम ६ बजे गांव एक युवक ने बताया कि मैंने सुबह १० बजे शाहिद व उसके दोस्त के पीछे मुर्गी फार्म की तरफ आपकी भतीजी को जाते देखा था। तो मैं गांव के कुछ लोगों के साथ घटना स्थल की तरफ गया तो मुर्गी फार्म के १००-१५० मीटर दूर भतीजी का शव खेत में क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा था। पीडि़त ने शाहिद व उसके दोस्त पर भतीजी की दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां चिकित्सक डा0 सुमित शाक्य, प्रभात वर्मा, शशि कटियार, डा0 मनोज पाण्डेय ने पैनल के तहत पोस्टमार्टम किया। जांच के दौरान कानपुर फिल्ड यूनिट पीके श्रीवास्तव व फतेहगढ़ यूनिट के सचिन कुमार की टीम ने आरोपियों के वस्त्रों की जांच की। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया था। घटना के २४ घंटे के अंदर ही पुलिस ने खुलासा कर दिया।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार, सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घटना के २४ घंटे के अंदर आरोपी शाहिद पुत्र इकरार हुसैन व उसके बाल अपचारी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम दोनों १२ सितम्बर को मुर्गी फार्म में थे, तभी मृतका पैदल मेरे मुर्गी फार्म की तरफ आ गयी। मृतका मेरी भांजी के साथ खेलने के लिए आती रहती थी। हम दोनों लोग उसे गलत नियत से पकडक़र खेत में लगी अरहर की घनी बाड़ की आड़ में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया और हत्या का उसका शव अरहर की लगी घनी बाड में छिपा दिया तथा हम दोनों वहां से भाग गये। उसके परिजन खोजबीन कर रहे थे, लेकिन हम लोगों ने किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *