अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। गोरखपुर में एक सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाम हरकत सामने आई है। वह स्कूली छात्राओं को अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि इसी तरह की हरकत करने पर एक बार शिक्षक का तबादला भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी टीचर में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के बाद बेलघाट इलाके में स्कूल के शिक्षक ५६ वर्षीय नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। वह स्कूल के अंदर ही बच्चियों को गलत वीडियो दिखाने और अश्लील हरकतें करता था। इस घटना के बाद छात्राएं डर गई हैं और वह स्कूल नहीं जाना चाहती है, वह अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी आरोप शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *