फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना पुलिस ने थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाने पर धारा-286 भा0द0वि0, ९बी विस्फोटक अधिनियम व ५ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सतीशचंद्र पुत्र अनोखेलाल निवासी ललौर थाना शमशाबाद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि गांव से बाहर खेतों में आतिशबाजी की ५० केजी लाइसेंसशुदा दुकान है। मैं अपनी आतिशबाजी की दुकान पर अनार की टेस्टिंग कर रहा था, तभी अचानक अनार फट गया और उसकी चिंगारी पास स्थित दुकान में जाकर गिर गयी। जिससे विस्फोट हो गया। उपरोक्त घटना के संबंध में वादी एफएसएसओ शिवप्रताप पुत्र स्व0 भदाई निवासी बारीगांव थाना साड जनपद कानपुर नगर की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
