सोने की चेन छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित स्वामी राधे चैतन्य महाविद्यालय में बीते 4 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार को पटेहरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।देवहट गांव निवासी सुभाष सोनी की पुत्री कोमल सोनी की शादी अमेठी जनपद में हुई है। बीते चार फरवरी को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके आई थी। जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक झपट्टा मारकर गले से चेन छीनकर भाग निकला था।इस संबंध में महिला के भाई मनीष सोनी निवासी देवहट ने गुरुवार की रात थाने में चेन छिनैती करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था।केस दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एसआइ त्रिलोचन प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राय ने तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे के भीतर आरोपित वकील कोल निवासी पटेहरा को पटेहरा गांव स्थित गेट के पास से धर दबोचा। युवक ने अपने घर के पास जमीन में सोने की चेन को गाड़ दिया था। युवक ने घर के सामने मिट्टी में छिपाकर रखे सोने की चेन को निकालकर पुलिस को सौंप दिया।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गले से सोने की चेन को छीनकर भागने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोने की चेन को बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *