फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें गुरुवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त सचिन कठेरिया पुत्र चमन लाल कठेरिया निवासी सोता बहादुरपुर घटियाघाट थाना कादरीगेट ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते दिन पीडि़त के दोस्त गोपाल गुप्ता की शादी अमेठी कोहना गेस्ट हाउस में थी। जिसमें पीडि़त अपने दोस्त कृष्ण पाण्डेय उर्फ अक्कू पाण्डेय के साथ जाना था, तो पहले हम लोग जूती लेने फतेहगढ़ आ रहे थे, रास्ते में लोको रोड पर समय करीब ९ बजे शिवा जाटव पुत्र जयवीर, निवासी नानकनगर भोलेपुर, दीपक उर्फ अमन पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी लोको रोड भोलेपुर, अंकुश पुत्र अजय सिंह निवासी राजन नगला भोलेपुर, सागर जाटव पुत्र दिलेराम जाटव निवासी भोलेपुर, बंशल जाटव पुत्र नामालूम निवासी भोलेपुर, बॉबी पुत्र नामालूम निवासी दीन दयाल बाग पांचालघाट थाना कादरीगेट, आनन्द पुत्र नामालूम निवासी निनौआ फतेहगढ़ ने हम लोगों को रास्ते में घेर लिया और लोहे की राड व लाठी-डंडों से पीटा था। पुलिस ने सात के विरुद्ध धारा235/2024 धारा 126(2)/191(2)/190/109/352/351(3) बी.एन.एस. एक्त में मुकदमा पंजीकृत किया था। गुरुवार को पुलिस ने अंकुश सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी राजन नगला भोलेपुर, सागर जाटव पुत्र दिलेराम जाटव निवासी भोलेपुर, दीपक उर्फ अमन पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी न्यू आदर्श कालोनी लोको रोड मसेनी थाना कादरीगेट को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
