चोरी के दो लाख कीमत के 14 मोबाइल फोन बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी किये गये 14 फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने पुलिस लाइन में वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना कादरीगेट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा ने अपने हमराहों के साथ गिहार बस्ती लकूला में छापामारी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपना नाम कुंदन उर्फ पिनिया पुत्र शिवरतन, शिवम उर्फ सलमान पुत्र भूरा, गौरव पुत्र रामू बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान शातिर पिनिया के पास से 6 मोबाइल फोन, सलमान के पास से 4 व गौरव के पास से भी 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। जिनकी कीमत 2 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हम लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खड़े होकर मोबाइल चलाने वाले लोगों को ताकते रहते है और मौका लगने पर चुपचाप चोरी कर लेते है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिनिया पर 7 मुकदमे, सलमान पर 2 व गौैरव पर 6 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने तीन शातिरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
