
फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार तमजीद खाँ पुत्र इदरीश खां निवासी ग्राम नगला दाऊद ने १० जनवरी को थाना कमालगंज पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि अभियुक्त आसिफ खां उर्फ मुन्ना खां पुत्र अकबर खां निवासी ग्राम नगला दाऊद सरैया थाना कमालगंज व अन्य साथियों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर नाजायज असलाह व धारदार हथियारों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए घर में से खींचकर जान से मारने की नियत से मारपीट की गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। दिनांक १५ जनवरी को घायल तौहीद की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दौराने इलाज मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 307 भादवि का लोप कर धारा 302/34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। गुरुवार को अभियुक्त वसीम खाँ पुत्र वशीर खाँ, अरशद खाँ उर्फ अक्कू पुत्र युसुफ खाँ निवासीगण ग्राम नगला दाऊद सरैया थाना कमालगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लकड़ी का डण्डा व एक लोहे की सरिया बरामद कर ली है। अभियुक्त वसीम पर थाना कमालगंज में तीन मुकदमे तथा अरशद पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को थानाध्यक्ष राजेश राय, उ0नि0 महेन्द्र सिंह, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 विश्वेन्द्र प्रताप सिंह ने गिरफ्तार किया है।
