वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। मेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक व उसके स्वजनों को घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से घायल कर दिया था। जिससे तीन सगे भाई घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव नाजिर नगला निवासी महेंद्र पाल यादव ने ग्यारह दिन पूर्व पूर्व शाम वह अपने खेत पर गए थे। उसी समय परिवार के ही सुग्रीव सिंह ने मेड़ काट दी। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद वह घर चले आए। उन्होंने घर आकर भाइयों को मड़ काटने की जानकारी दी। इसी बात का उलाहना देने पर सुग्रीव सिंह स्वजनों के साथ घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। भाई के मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडे फावड़े से हमला कर दिया। जिससे महेंद्र, रामरहीश व खेतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोहिया रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर खेतपाल को सैफई रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीडि़त की तहरीर पर दो दिन बाद आठ आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर एक बजे खेतपाल यादव की मौत हो गईं। मुकदमा तरमीम होने पर संतोष, बबलू, दुर्गेश, नन्हें, सुग्रीव, लालाराम, नरवीर व सत्यपाल उर्फ कल्लू निवासी नाजिर नगला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह छापेमारी कर आरोपित पिता संतोष व पुत्र नन्हे को हत्या में प्रयोग किए गए एक लाठी, दो डंडे व एक गड़ासा के साथ दबोच लिया। पुलिस उन्हें थाने ले आई। अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। शनिवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *