फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 16/25 धारा-140(2)/127(2)/123/115(2) /351(2)/309(6)/308(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में नामित अभियुक्त कुशाग्र मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा निवासी नुनहाई स्ट्रीट थाना कोतवाली फर्रुखाबाद व प्रकाश में आया अभियुक्त आर्यन मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी 4/29 नाला सिम्त सुमाल थाना कोतवाली फर्रुखाबाद को मय घटना में प्रयुक्त 03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद स्कूटी व लूटे हुए 3600 रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया है।
पीडि़त द्वारा दिनाँक 15.02.2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद पर सूचना दी गयी कि दिनांक 14.02.2025 को अभियुक्तगणों द्वारा वादी मुकदमा को मॉल में सस्ते कपड़े दिलाने के नाम पर मोटरसाईकिल पर बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर अपहरण कर लिया गया तथा उसे एक कमरे में बन्द करके निर्वस्त्र कर मारपीट कर वीडियो बनायी गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी एवं फिरौती हेतु 5 लाख रूपये की मांग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा रूपये ना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुये वादी से 3600 रूपये छीन लेना तथा क्यूआर कोड के माध्यम से 25 हजार रूपये मंगाकर कई बार में खाते में ट्रांसफर कराये गये। अभियुक्तगणों द्वारा वादी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुये 10 हजार रूपये महीने की रंगदारी की मांग की गयी। वादी की सूचना पर कोतवाली फर्रुखाबाद पर 16/25 धारा-140(2)/127(2)/ 123/115(2) /351(2)/309(6)/308(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट बनाम कुशाग्र मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा निवासी नुनहाई स्ट्रीट थाना कोतवाली फर्रुखाबाद व 03 नफर अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनाँक 16.02.2025 को नामित अभियुक्त कुशाग्र मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा निवासी नुनहाई स्ट्रीट थाना कोतवाली फर्रुखाबाद व प्रकाश में आया अभियुक्त आर्यन मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी 4/29 नाला सिम्त सुमाल थाना कोतवाली फर्रुखाबाद को मय घटना में प्रयुक्त 03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद स्कूटी व लूटे हुए 3600 रूपये नगद सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दो लुटेरों को बाइक, स्कूटी व 3600 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार
