
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वांछित तालिब पुत्र प्यारे उर्फ लल्ला निवासी नखास कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार जेल भेज दिया। वहीं थाना कम्पिल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त दलवीर पुत्र धारा सिंह जाटव निवासी ग्राम रौकरी थाना कम्पिल को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
