पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक दीपक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक विद्यासागर ने अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम मकसूद अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी छावनी बताया। दूसरे ने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्रीनिवास निवासी नवाब न्यायमत खां बताया। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों पर न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *