पुलिस नें पकड़ी 3 सौ बोरी नकली डीएपी

हरदोई , समृद्धि न्यूज।  सुरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली डीएपी खाद 3 सौ बोरी लोड होते समय पकड़ी।यहाँ रात के अँधेरे में नकली खाद की कालाबाजारी का कारोबार चल रहा था।पुलिस नें कृभको की बोरी में पैक नकली डीएपी खाद से लड़ी 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर कब्जे में लिया है।
सुरसा थानाक्षेत्र के महुरा तिराहे पर पवन यादव असली खाद बेचने की लाइसेंस पर नकली खाद बेंचने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा था।रात के अँधेरे में वह आधे से ज्यादा खाद बेंच चुका था।जबकि रात को तीन ट्रालियों पर खाद लोड हो रही थी। पुलिस नें दबिश दी तो मौके पर करीब 3 सौ बोरी ही बरामद हो सक़ी।पुलिस नें चालक सहित ट्रैक्टर ट्रालियों को थाने ले गई और और कृषि विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
कृषि विभाग के अधिकरियों नें मौके पहुंच कर नकली खाद की पुष्टि की। उन्होंने लाइसेंस धारक राहुल व उसके भाई पवन के विरुद्ध नकली खाद की कालाबाजारी करने पर 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक नें बताया कि नकली खाद की पैकिंग कृभको की बोरियों में की गई है।जबकि उक्त कंपनी की खाद जिले में बेंचने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *