
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिक के साथ जबरन बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
8 जनवरी को थाना अमृतपुर में पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी राजवीर पुत्र मटरे निवासी ग्राम नगला हूशा ने मेरी 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन खेत में खींचकर बलात्कार किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी, हे0का0 सनोज कुमार, का0 निखिल कुमार व नेमवती के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में फरार आरोपी राजवीर पुत्र मटरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
