
*बड़ी संख्या में बने, अधबने तमंचे, अधियां व उपकरण बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ अभियान में पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री व तीन गिरोहबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी तादात में बने व अधबने तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस टीम का यह बड़ी सफलता है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से 25 बने व अधबने तमंचे, 13 नाजायज 315 बोर तमंचे व 12 बोर के 3 तमंचे, 8 अधबने तमंचे, 12 खोखे, तीन नाल खोलने के लीवर सहित अन्य उपकरण बरामद हुए है। उन्होंने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एएसपी डा0 संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के नेतृत्व में नवाबगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बघार नाला मिल्किया पहाड़पुर में छापा मारकर ग्यादीन उर्फ टेलर पुत्र लेखराज, रामवीर पुत्र रामबाबू निवासी सिवरई मठ, सुनील पुत्र ऋषिपाल शर्मा निवासी सिरसा कम्पिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से कब्जे से 25 बने व अधबने तमंचे, 13 नाजायज 315 बोर तमंचे व 12 बोर के ३ तमंचे,8 अधबने तमंचे, 12 खोखे, तीन नाल खोलने के लीवर सहित अन्य उपकरण बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील पर 5 मुकदमे दर्ज है अन्य की जानकारी की जा रही है। रामवीर पर एक मुकदमा व ग्यादीन पर तीन मुकदमे दर्ज है, अन्य की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
