कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी रिंकू पुत्र सुभाष चंद्र कश्यप ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह सब्जी व फलों की ठेली लगाकर बेचने का काम करता है। पीडि़त के मोहल्ले के निखिल पुत्र राकेश उर्फ बाबूराम आजाद पर 150 रुपए बकाया थे। गुरुवार को लगभग 6.30 बजे वह नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर खीरे की ढेली लगाएं हुए था, तभी निखिल वहां से गुजर रहा था। जिस पर पीडि़त ने उससे अपने बकाया रुपए मांगे, तो वह गाली गलौज कर हाथापाई करने लगा। निखिल का भाई राहुल तीन चार लोगों को लेकर पहुंच गया और पीडि़त के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट शुरु कर दी। राहुल के साथी ने पीडि़त के सीने पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर किसी तरह पीडि़त ने तमंचा छीन लिया और चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। निखिल तमंचा लेकर आया और चौकी के पास घूम रहा था, तभी ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई करने के बाद तमंचाधारी को कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी, उप निरीक्षक नितिन यादव, कांस्टेबिल विनीत कुमार के सुपुर्द कर दिया।
