पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ई-रिक्शा पकड़े

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना प्रभारी निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में बिना नंबर के ई-रिक्शा तथा दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों ई- रिक्शा को पकडक़र थाने भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित चौराहे पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में बिना नंबर के फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा तथा दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों ई-रिक्शा बिना नंबर के पाए गए। जिनको थाना पुलिस ने पडक़र थाने पहुंचयाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने बताया कि बिना नंबर के ई-रिक्शा सीज किए जाएंगे। उच्च अधिकारियों का निर्देश है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक कस्बे के तिराहे चौराहे पर आड़े तिरछे खड़े करके जाम लगाते हैं तथा अराजकता फैेलाते हैं। ऐसे ई-रिक्शाचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, गिरीश चंद्र, दरोगा अभिलाष सिंह भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *