अवैध रुप से दुकान में रखी आतिशबाजी को पुलिस ने पकड़ा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपावली पर बिक्री के लिए गयी आतिशबाजी के जखीरे को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक दुकान में आतिशबाजी का अवैध जखीरा दीपावली पर बिक्री के लिए एकत्र किया गया है। जिस पर थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और पुलिस फोर्स के साथ उक्त दुकान में छापा मारा। जहां भारी मात्रा में आतिशबाजी का जखीरा बरामद हुआ। जो दीपावली पर अवैध बिक्री के लिए लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक आतिशबाजी लाखों रुपये की बतायी गयी है। दरोगा कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा गिरीश चंद्र ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जहां कई गत्तों में आतिशबाजी बरामद हुई है। बताया गया कि उक्त आतिशबाजी एक सरकारी जीप में भरकर लायी गयी थी। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पुुलिस चली गयी। जहां खबर लिखे जाने तक मामले में लोग रफादफा करने के लिए लगे थे। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस के द्वारा कोई भी लिखा पढ़ी में कार्रवाई नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *